October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • कांग्रेस ने की उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा, जानें किसे कहां से दिया टिकट

कांग्रेस ने की उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा, जानें किसे कहां से दिया टिकट

By on June 18, 2024 0 690 Views

बद्रीनाथ सीट और मंगलौर सीट पर कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर सस्पेंस खत्म कर दिया है। कांग्रेस ने बद्रीनाथ सीट से कांग्रेस नेता लखपत बुटोला को उम्मीदवार बनाया है। जबकि मंगलौर सीट से काजी निजामुद्दीन पर दांव खेला है।

सोमवार को कांग्रेस हाईकमान ने लिस्ट जारी कर दोनों सीटों के लिए उम्मीदवार के नामों का ऐलान कर दिया है। बता दें इन दिनों सीटों पर 10 जुलाई को वोटिंग होनी है। जबकि 13 जुलाई को नतीजे आने है।

बताए चलें बद्रीनाथ सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी भाजपा में शामिल हो गए थे। जबकि मंगलौर विधानसभा सीट से बसपा विधायक सरवत करीम का निधन हो गया था। जिसके बाद दोनों सीट खली हुई थी।