Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • यहाँ गर्लफ्रेंड के साथ गुलछर्रे उड़ा रहा था फौजी, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, पिटाई का VIDEO वायरल

यहाँ गर्लफ्रेंड के साथ गुलछर्रे उड़ा रहा था फौजी, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, पिटाई का VIDEO वायरल

By on November 20, 2023 0 1382 Views

बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर में गर्लफ्रेंड के साथ गुलछर्रे उड़ा रहे फौजी को उसकी पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा है। मामले के सामने आने के बाद पत्नी ने अपने भाई और बहन के साथ मिलकर फौजी पति की जमकर पिटाई भी की, जिससे पति लहुलुहान हो गया। फौजी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, बुलंदशहर के MMR मॉल के एक कमरे में फौजी और उसकी गर्लफ्रेंड रंगरेलियां मना रहे थे।

– यूपी के बुलंदशहर में प्रेमिका के साथ रंग रालिया मना रहे फौजी को पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा ।

– बहन और भाई के साथ मिल फौजी पति को पत्नी ने की धुनाई, किया लहुलुहान।

– फौजी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।

– बुलंदशहर के MMR मॉल के एक कमरे में प्रेमिका संग रंगोलियां मना… pic.twitter.com/Fv5P8RPZ6b

 

पति की इतनी पिटाई कि सिर से निकला खून 

वायरल वीडियो में पति के सिर से खून भी बहता हुआ दिख रहा है। लेकिन कोई भी उसकी मदद नहीं कर रहा। दरअसल कोतवाली देहात क्षेत्र के एमएमआर मॉल में एक फौजी प्रेमी अपनी प्रेमिका और उनकी सहेलियों को लेकर मॉल में शॉपिंग करने आया था।

इसी दौरान शख्स की पत्नी और उसके परिजनों को इस बात की भनक लग गई। इसके बाद पत्नी और उसके परिजनों ने पति और उसकी गर्लफ्रेंड को पकड़ लिया और पत्नी के परिजनों ने पति की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर हुए इस हाई वोल्टेज ड्रामे से सड़क पर भीड़ लग गई।

स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और जांच की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, फौजी की शादी कुछ साल पहले हुई थी और एक बच्चा भी है। उसका अपनी पत्नी से कुछ विवाद भी है।