- Home
- उत्तराखण्ड
- कोटाबाग के युवाओं को लाइब्रेरी खुलने से फायदा, युवा संवार रहे है अपना भविष्य
कोटाबाग के युवाओं को लाइब्रेरी खुलने से फायदा, युवा संवार रहे है अपना भविष्य
कालाढूंगी।कोटाबाग के युवाओं को लाइब्रेरी खुलने से फायदा, युवा संवार रहे है अपना भविष्य उत्तरांचल उत्थान परिषद द्वारा संचालित लाइब्रेरी मैं लगातार हो रहा है बच्चों की संख्या मैं इजाफा। कोटाबाग में स्थित लाइब्रेरी मैं अध्ययन रत छात्र लगातार प्रतियोगिता परीक्षा पास कर रहे है।कोटाबाग की भौगोलिक दृष्टि की अगर बात करें तो यहां रहने वाले शिक्षार्थी जो पूर्व में शिक्षा प्राप्त करने के लिए हल्द्वानी रामनगर काशीपुर और दिल्ली के चक्कर लगाते थे कोटाबाग में उत्तरांचल उत्थान परिषद की लाइब्रेरी खुलने के बाद कोटाबाग के युवाओं को काफी फायदा हुआ है जिसके चलते बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए बाहर का रास्ता नहीं देखना पड़ता है।सामाजिक कार्यकर्ता मनोज पाठक ने बताया कि उत्तरांचल उत्थान परिषद की मुहिम से कोटाबाग के युवाओं को खूब फायदा मिल रहा है, यहाँ अध्ययनरत छात्र लगातार पुलिस, भारतीय सेना, और अन्य राजकीय पदों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा की तैयारियां भी करवाती है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को काफी प्रोत्साहन मिल रहा है।इस दौरान दर्जनों युवा व क्षेत्रीय लोग मौजूद थे।

