October 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • सभासद रूबीना सैफी ने की मोतीमहल मे पेयजल व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग।

सभासद रूबीना सैफी ने की मोतीमहल मे पेयजल व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग।

By on December 19, 2021 0 408 Views

रामनगर।नगर पालिका की वार्ड 18 (मौहल्ला बम्बाघेर-मोतीमहल) की सभासद रूबीना सैफी की ओर से उनके प्रतिनिधि डॉ. जफर सैफी ने क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट को ज्ञापन देकर वार्ड के मौहल्ला मोतीमहल मे व्याप्त पानी की किल्लत के निराकरण की मांग की है।उन्होंने मांग पत्र मे बताया कि गर्मिया मे अक्सर उक्त इलाके मे पेयजल की किल्लत बनी रहती है जिस कारण वहॉ के मतदाताओ को काफी समस्या का सामना करना पड़ता हैं।उन्होंने विधायक से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।