September 23, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • आयुर्वेद दिवस पर सीएम धामी ने की भगवान धन्वन्तरि की पूजा, प्रदेशवासियों के आरोग्य रहने की कामना की

आयुर्वेद दिवस पर सीएम धामी ने की भगवान धन्वन्तरि की पूजा, प्रदेशवासियों के आरोग्य रहने की कामना की

By on September 23, 2026 0 4 Views

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आयुर्वेद दिवस के अवसर पर भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के आरोग्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और रोगों से बचाव में आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयुर्वेद और भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिल रही है। उन्होंने आयुर्वेद को स्वस्थ जीवन का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए इसके संरक्षण और प्रसार पर जोर दिया।