October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • केजरीवाल बोले – ‘भगवान ने देश ठीक करने के लिए AAP को बनाया, हर आदमी को बनाना चाहता हूं अमीर’

केजरीवाल बोले – ‘भगवान ने देश ठीक करने के लिए AAP को बनाया, हर आदमी को बनाना चाहता हूं अमीर’

By on December 18, 2022 0 186 Views

नई दिल्ली : रविवार को आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक हुई. इसके बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी (BJP) पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश में महंगाई बढ़ गई है. साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे देश में सबसे कम महंगाई दिल्ली में है. इस मौके पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ईमानदार लोगों पर सीबीआई और ईडी के छापेमारी की जा रही है. अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, “मैं इस देश के हर आदमी को अमीर बनान चाहता हूं.” उन्होंने कहा, “भगवान ने भारत को ठीक करने के लिए आम आदमी पार्टी को चुना और जरिया बनाया है.”

मेरा आम आदमी पार्टी को लेकर कोई विजन नहीं: केजरीवाल
सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाषण देते हुए कहा, “मेरा आम आदमी पार्टी को लेकर कोई विजन नहीं है, देश को लेकर विजन है. धर्म के नाम पर हिंसा नहीं होनी चाहिए, देश 130 करोड़ लोगों का परिवार है. अगर सभी धर्मों के लोग एक साथ रहकर काम नहीं कर सकते तो देश तरक्की नहीं कर सकता है, जो पार्टी देश के टुकड़े-टुकड़े करना चाहती है, वह देश को पीछे ले जाना चाहती है.”

केजरीवाल बोले- हमने दिल्ली में सरकारी अस्पताल और स्कूल संभाले
इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा, “हम चाहते हैं कि हमारे पूरे देश के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले और पूरे देश के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिलें. आज हमने दिल्ली में सरकारी अस्पताल और सरकारी स्कूल संभाले हैं, इसे देश भर में करना है. मैं इस देश से गरीबी ही दूर करना नहीं चाहता, बल्कि मैं इस देश के हर आदमी को अमीर बनाना चाहता हूं.”