September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • आपदाग्रस्त बच्चों के लिए शिक्षक मण्डल खोलेगा सांयकालीन स्कूल….

आपदाग्रस्त बच्चों के लिए शिक्षक मण्डल खोलेगा सांयकालीन स्कूल….

By on November 25, 2021 0 213 Views

रामनगर। रचनात्मक शिक्षक मण्डल की बैठक प्राथमिक पाठशाला घासमंडी में सम्पन्न हुई।जहां एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए तय किया गया कि शिक्षक मण्डल पुछड़ी के कोसी की बाढ़ से आपदाग्रस्त हुए बच्चों की पढाई को व्यवस्थित करने के लिए कल 26 नवम्बर को संविधान दिवस के मौके पर पुछड़ी की ग्राम प्रधान नरगिस जी व उनके पति शकील अंसारी की मदद से सांयकालीन स्कूल खोलेगा।यह स्कूल लड़कियों के लिए हिंदुस्तान में पहला स्कूल खोलने वालीं सावित्रीबाई फुले के नाम से होगा।आपदापीड़ितों के हितार्थ शिक्षक मण्डल द्वारा एक माह तक चले अभियान का आय व्यय प्रस्तुत करते हुए संयोजक नवेन्दु मठपाल ने बताया कि शिक्षक मण्डल को उसके सहयोगियों,शुभचिंतकों द्वारा एक लाख इक्यासी हजार की नगद राशि दी गयी ,जबकि 500 कम्बल कमल अरोड़ा द्वारा डिप्टी कमिश्नर त्रिवेंणी पन्त देहरादून,200 स्वेटर धाद संस्था देहरादून,100 स्वेटर अनुपम शर्मा,अनुपम एन्ड कम्पनी रामनगर,100 स्वेटर अनूप डोभाल देहरादून,100 जैकेट जगदीश पांडे,अभिनय रामलीला समिति कानिया,50 स्कूली बैग शक्ति बुक सेंटर रामनगर राजेश शर्मा,15 स्कूली बैग मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल रामनगर द्वारा दिए गए।उपरोक्त समस्त सामग्री कुनखेत, चुकुम, मोहान,सुंदरखाल,पुछड़ी व
रामगढ़ के 800 से अधिक आपदाग्रस्त स्कूली बच्चों व परिवारों को दी गयी।पुछड़ी के 5 परिवारों को गैस चूल्हे भी दिए गए।बैठक में नन्दराम आर्य, बालकृष्ण चन्द,गिरीश मेंदोला,जीतपाल कठैत, सैयद सरदार रिजवी,सुभाष गोला,नवेन्दु जोशी,प्रकाश फूलोरिया, जगदीश सती,हेम पांडे मौजूद रहे