October 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • लोन का पैसा उठाकर पत्नी घर छोड़कर भागी, पति ने बच्चों के साथ पेट्रोल छिड़क कर लगा ली आग; जिंदा जले 3 मासूम

लोन का पैसा उठाकर पत्नी घर छोड़कर भागी, पति ने बच्चों के साथ पेट्रोल छिड़क कर लगा ली आग; जिंदा जले 3 मासूम

By on February 18, 2024 0 975 Views

कटिहार: बिहार के कटिहार जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां पत्नी के भाग जाने के बाद पति ने अपने तीन बच्चों के साथ पेट्रोल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। इस घटना में तीनों बच्चों की मौत हो गई है वहीं, पुरुष काफी गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के बारे में घायल दिनेश सिंह के भाई होरन सिंह ने बताया कि वे कदवा थाना क्षेत्र के जाजा गांव के निवासी हैं। कुछ दिन पहले उनके भाई की पत्नी सुर्पजन देवी लोन का सारा पैसा लेकर घर छोड़कर चली गई थी। पत्नी के घर छोड़कर चले जाने के बाद उनका भाई सदमे में था और बीती रात उसने अपने बच्चों के साथ खुद को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में 9 वर्षीय शुभंकर कुमार, 7 वर्षीय राजा कुमार और 6 वर्षीय रिंकी कुमारी की मौत हो गई है जबकि घायल दिनेश सिंह का कटिहार सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना के बाद गांव में पसरा मातम

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और जांच में जुट गई है। फिलहाल इस घटना ने पूरे कटिहार जिले को हिला कर रख दिया है। वहीं, जाजा गांव में  घटना के बाद मातम का माहौल छा गया है।