October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • दीये से घर में लगी आग, सारा सामान जलकर राख, हादसा देख डरे बच्चे, रो-रोकर बुरा हाल

दीये से घर में लगी आग, सारा सामान जलकर राख, हादसा देख डरे बच्चे, रो-रोकर बुरा हाल

By on November 12, 2023 0 543 Views

देहरादून: जौलीग्रांट में विस्थापित क्षेत्र अठुरवाला के वार्ड संख्या आठ में एक मकान में दीये से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। इसके बाद मकान मालिक और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। सभासद संदीप नेगी ने कहा कि उनके वार्ड में धूम सिंह बिष्ट का मकान है। जिसमें किरण देवी पत्नी सुरेंद्र राणा किराए पर रहती है। घर में रखे दीये से आग लगने के कारण बेडरूम में रखा सारा सामान जल गया।

वहीं किचन में रखे हुए सामान को भी काफी नुकसान पहुंचा। किरण देवी ने बताया कि कुछ ही दिन पहले उन्होंने किराए पर मकान लिया था। आग से  टीवी, फ्रिज, फर्नीचर, आलमारी और किचन का सारा सामान जलकर राख हो गया। जिसके बाद उनका और उनके बच्चों का रो-रो कर बुरा था। किरण देवी के पति सुरेंद्र राणा होटल लाइन में बाहर काम करते हैं।