September 28, 2026
Breaking News

उत्तराखंड का एक और लाल देश की रक्षा करते हुए शहीद।

By on September 9, 2021 0 445 Views

पौड़ी: उत्तराखंड सहित देश के लिए एक और बुरी खबर है। बता दें कि देश की रक्षा करते हुए एक और जवान शहीद हो गया है, जो की पौड़ी गढ़वाल के पाबौ का निवासी था। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक व्यक्त किया है।

 

ओमिली जानकारी के अनुसार शहीद हुए वीर जवान मनदीप सिंह नेगी पाबौ ब्लॉक बुरांशी गांव के निवासी थे। मंत्री धन सिंह नेगी ने पाबौ ब्लॉक, बुरांसी गांव निवासी मनदीप सिंह नेगी की शहीद होने की दुःखद सूचना दी है और श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा ये खबर सुनकर बेहद आघात पहुंचा भारत मां के लाडले मनदीप सिंह नेगी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर परिवारजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।