October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • आबदा से हुए नुकसान का निरक्षण किया विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने।

आबदा से हुए नुकसान का निरक्षण किया विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने।

By on October 24, 2021 0 512 Views

कालाढुंगी।(शाकिर हुसैन) विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने पुनः कमोला और धमोला के बीच पढ़ने वाली करारी नदी के हेड तटबंध का निरीक्षण किया और उपजिलाधिकारी रेखा कोहली और सिंचाई विभाग के एसडीओ उमेश उप्रेती से बात कर इस तटबंध को ठीक करवाने के लिए आभार व्यक्त किया।

आपदा के बाद यह तटबंध टूट गया था तब विधायक प्रतिनिधि विकास भगत जी ने इसका निरीक्षण कर विभाग को इस तटबंध को जल्दी दुरुस्त कर सिचाई व्यवस्था ठीक करने को कहा था। इस हेड बंधे के टूटने से भीमपुरी, विजयपुर, कमोला, धमोला और धनपुर आदि गांवों में सिचाई व्यवस्था बंद हो गई थी जो अब सुचारू है। निरीक्षण में भाजपा नेता तारा पांडेय ,मंडल अध्य्क्ष जोगा मेहरा ,सांसद प्रतिनिधि भगवान तिवारी ,भाजपा नेता जीवन भट्ट ,कृपाल सिंह ,संजय पांडेय समेत ग्रामीण उपस्थित रहे