October 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • हनुमान का रोल निभा रहे शख़्स की, कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर मौत, VIRAL हो रहा VIDEO आप भी देखिये…

हनुमान का रोल निभा रहे शख़्स की, कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर मौत, VIRAL हो रहा VIDEO आप भी देखिये…

By on October 3, 2022 0 246 Views

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में नवरात्र के मौके पर जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसमें एक शख्स हनुमान की भूमिका निभा रहा था. लंका दहन के परफॉर्मेंस के दौरान ही उसे चक्कर आया और बेहोश होकर गिर पड़ा. कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. पता चला है कि मृतक को हार्ट अटैक आया था.

लाइव परफॉर्मेंस में हार्ट अटैक से मौत

इंडिया टुडे से जुड़े नितेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक का नाम राम स्वरूप है. वे पिछले 15-20 सालों से गांव में स्टेज परफॉर्मेंस दे रहे थे. 65 वर्षीय राम स्वरूप फतेहपुर के सलेमपुर गांव के रहने वाले थे. जिले के धाता थाना क्षेत्र में दुर्गा पंडाल लगा था. वहीं जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था. राम स्वरूप में इसमें हनुमान बने थे. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि राम स्वरूप पंडाल के पास रखी एक टेबल पर चढ़ कर परफॉर्म कर रहे हैं. वो अचानक रुकते हैं और अगले ही पल टेबल से जमीन पर आ गिरते हैं. कुछ ही देर में उनकी मौत हो जाती है.

 

राम स्वरूप के बारे में पता चला है कि वो फेरी लगाकर अपना गुजारा करते थे. उनकी कमाई का दूसरा जरिया स्टेज परफॉर्मेंस थी. धार्मिक पर्वों के दौरान हनुमान का रोल करके वो कुछ पैसे कमा लेते थे. राम स्वरूप के परिवार में उनकी 55 वर्षीय पत्नी और एक छोटी बच्ची है. लाइव परफॉर्मेंस के दौरान हार्ट अटैक से उनकी मौत ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है.

वहीं उनके अंतिम संस्कार पर सवाल उठ रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक जिले के एसपी राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस को राम स्वरूप की मौत की सूचना दिए बिना ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. इसके बाद पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने में लग गई है.उधर,