Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पार्टी द्वारा एक सप्ताह तक चलाया गया “संविधान बचाओ अभियान”

कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पार्टी द्वारा एक सप्ताह तक चलाया गया “संविधान बचाओ अभियान”

By on December 2, 2021 0 257 Views

रामनगर।संविधान दिवस के मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पार्टी द्वारा एक सप्ताह तक चलाये गए “संविधान बचाओ अभियान” के अंतिम दिन बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय वापस लौट आया। कार्यक्रम के अंतिम दिन बुधवार की सुबह ग्राम छोई पड़ाव में कुमाऊं केसरी स्वर्गीय खुशी राम को समर्पित संविधान बचाओ विचार गोष्ठी का आयोजन एवं गांव में जनसंपर्क किया गया। गोष्ठी का दौरान रणजीत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार संविधान की मूल आत्मा के साथ छेड़खानी करके लोकतंत्र की जड़ों पर हमला कर रही है। इसके माध्यम से भाजपा देश के दलितों व गरीबों को गुलामी की ओर धकेलने का कुत्सित प्रयास कर रही है। देश में कमरतोड़ महंगाई ने लोगों की ज़िंदगी को बदहाल कर दिया है। बेरोजगारी के कारण युवाओं का भविष्य चौपट हो गया है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी सत्ता के लिए देश में नफरत की आग फैलाकर देश को गृहयुद्ध की ओर धकेल रही है। इसके खिलाफ आवाज़ उठाने वालों को नक्सली, खालिस्तानी और देशद्रोही कहकर बदनाम किया जा रहा है। यदि आज देशवासियों ने इसका विरोध नहीं किया तो देशवासी हमेशा-हमेशा के लिए गुलामों की जिंदगी जीने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस कठिन समय कांग्रेस देश की जनता के साथ मिलकर संविधान व लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रही है।रणजीत सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गांव में व्यापक जनसंपर्क कर जनता से सहयोग की अपील भी की। इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत महेश पाण्डे, बालीराम, उमाकांत ध्यानी, डीसी हरबोला, बाबर खान, नज़ाकत अली नदीम कुरैशी जावेद खान आफाक हुसैन, विनय पलड़िया, बबलू तिवारी, मुजाहिद हुसैन, ओमप्रकाश आर्यवंशी, अनिल अग्रवाल खुलासा, अतुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।