September 10, 2026
Breaking News

पानी की बूंद बूंद के लिए तरसे कलोनी वासी

By on July 24, 2022 0 184 Views

कालाढूंगी।पानी की बूंद बूंद के लिए तरसे कलोनी वासी समस्या देख ब्लॉक प्रमुख पहुंचे ने मौके पर पहुंचकर कलोनी वासियों की समस्या सुनी व मौके से ही संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान करने को कहा वही उन्होंने कहा अगर शीघ्र ही समाधान नहीं किया गया तो व कलोनी वासियों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।रविवार को कोटाबाग ब्लॉक के ग्राम सभा पत्तापानी के भवानीपुर गांव में प्रधानमंत्री आवासीय कालोनी में रह रहे लगभग 50 परिवार के लोगो को पेयजल ओवरहेड टैंक बन जाने के महीनों बाद भी पानी की कमी से जूझना पड़ रहा है जिस कारण यहाँ रह रहे लोगो को कई किलोमीटर दूर पैदल पैदल चलकर या किराए पर पानी का टैंकर मंगवाकर अपने जरूरी कार्यों सहित प्यास बुझानी पड़ रही है। इसकी सूचना मिलने पर रविवार को कोटाबाग के ब्लॉक प्रमुख रवि कन्याल ने मौके में जाकर कलोनी वासियों की समस्या सुनी व पेयजल विभाग रामनगर के उच्चाधिकारियों से फोन में वार्ता कर एक सप्ताह के अंदर पानी की सप्लाई ग्रामीणों को देने की बात कही, अगर इस सप्ताह के भीतर ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या का समाधान न किया गया तो सप्ताह भर के बाद ग्रामीणों के साथ विभाग का घेराव कर आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा ।