October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • “अभी 1 बार मारी है, 39 बार बाकी…”: लड़कों ने टीचर के पैर में गोली मारकर खुद को कहा ‘गैंगस्टर’ देखें Viral Vieo

“अभी 1 बार मारी है, 39 बार बाकी…”: लड़कों ने टीचर के पैर में गोली मारकर खुद को कहा ‘गैंगस्टर’ देखें Viral Vieo

By on October 6, 2023 0 778 Views

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में दो लड़कों ने अपने टीचर के पैर में गोली मार दी और खुद को “गैंगस्टर” (UP Crime News) बताते हुए एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया है, अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये जानकारी पुलिस की तरफ से दी गई है. वायरल हो रहे वीडियो में दोनों लड़के अपने टीचर को 39 बार और गोली मारने की धमकी भी देते दिख रहे हैं. घायल टीचर का नाम सुमित है, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. हालांकि टीचर को गोली मारने वाले दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है.

‘अभी 39 बार गोली मारना बाकी है‘

वायरल हो रहे वीडियो में दोनों लड़के अपने टीचर के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं. लड़कों ने दावा किया है कि वे छह महीने बाद टीचर को फिर से गोली मारने के लिए वह वापस आएंगे. उन्होंने कहा कि वह अपने टीचर को 40 बार गोली मारना चाहते हैं, 39 बार अभी भी बाकी है. लड़कों की यह धमकी बहुत ही परेशान करने वाली है.

किशोरों ने वीडियो में खुद को बताया ‘गैंगस्टर‘

बता दें कि दिल्ली में एक हत्या के मामले में पिछले साल तीन बच्चों को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस का कहना था कि तीनों बच्चे ‘पुष्पा’ और ‘भौकाल’ जैसी गैंगस्टर फिल्मों से प्रभावित थे.उन्होंने सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए हत्या का वीडियो भी बनाया था. अब एक बार फिर से कम उम्र के लड़कों का ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने आप को गैंगस्टर बता रहे हैं और कह रहे हैं कि वह अपने टीचर को 40 बार गोली मारना चाहते हैं, एक बार मार चुके अभी 39 बार बाकी है. हालांकि पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.