October 23, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • भगतसिंह के जन्मदिन के मध्य ए नजर प्राथमिक से डिग्री तक के बच्चों के लिए होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं………..

भगतसिंह के जन्मदिन के मध्य ए नजर प्राथमिक से डिग्री तक के बच्चों के लिए होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं………..

By on September 22, 2021 0 415 Views

शहीद ए आजम भगतसिंह के जन्मदिन 28 सितंबर के मध्य ए नजर रामनगर क्षेत्र के प्राथमिक से लेकर डिग्री तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है ।

रचनात्मक शिक्षक मण्डल उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित ये प्रतियोगिताएं निम्नवत होंगी…*कक्षा 4 से 8तक के बच्चों हेतु* दो प्रतियोगिताएं होंगी(1) भगतसिंह का चित्र बनाइये
(2)भगतसिंह का जीवन परिचय सुनाइये
*कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों हेतु*
भगतसिंह द्वारा लिखित कोई पत्र अथवा उनके द्वारा लिखित लेख का वाचन
डिग्री स्तर के विद्यार्थियों हेतु*
भगतसिंह द्वारा लिखित किसी एक लेख का वाचन
कक्षा 5 से 12 तक के विद्यार्थी *प्रतिभाग फार्म* 24 व 25 सितंबर को प्राथमिक पाठशाला घासमंडी,रामनगर से श्री सुभाष गोला जी 7906632105 से दोपहर 11 से 12 के मध्य प्राप्त कर लेवें।
डिग्री स्तर के विद्यार्थी डॉ.डी.एन. जोशी असिस्टेंट प्रोफेसर,भूगोल विभाग पी.एन.जी.राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर सम्पर्क-9411846354 से 25 सितंबर तक फार्म प्राप्त कर लें।फार्म निशुल्क हैं।कोरोना के कारण फार्म निश्चित संख्या में ही दिए जाएंगे।पहले आएं,पहले पाएं।
किसी भी शंका के समाधान के लिए9536572514 या 9411307257 पर सम्पर्क करें। *कक्षा 4 से 12 तक कि प्रतियोगिताएं 26 सितंबर रविवार को आदर्श प्राथमिक विद्यालय घासमंडी,रामनगर* व *डिग्री स्तर की 28 सितंबर को डिग्री कॉलेज रामनगर* में सम्पन्न होंगी।