Breaking News

योगा में प्राप्त किया द्वितीय स्थान।

By on November 11, 2022 0 104 Views

कालाढूंगी। शिक्षा विभाग द्वारा भीमताल में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चकलूवा के छात्रों ने सामुहिक योगा बालक एवं बालिका दोनों वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। योगा में बालक वर्ग में नितिन सैनी ने द्वितीय तथा बालिका वर्ग में नेहा जोशी ने भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। योगा टीम में नितिन सैनी, सुजल, दिशान्त, सचिन, आशीष सैनी तथा बालिका वर्ग में नेहा जोशी ने प्रतिभागिता की। बच्चों की इस उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट, प्रधानाध्यापक देवकी नन्दन शर्मा, योगा शिक्षक कमलेश सती, जगदीश रखोलिया, विनीता जोशी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी। तथा विद्यालय में दोनो का स्वागत किया।