October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • हरदा ट्विटर मामला : कांग्रेस हाईकमान ने उत्‍तराखंड के वरिष्‍ठ नेताओं को किया दिल्‍ली तलब…

हरदा ट्विटर मामला : कांग्रेस हाईकमान ने उत्‍तराखंड के वरिष्‍ठ नेताओं को किया दिल्‍ली तलब…

By on December 23, 2021 0 448 Views

देहरादून: पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत के तल्‍ख तेवरों के बाद कांग्रेस हाईकमान ने उत्‍तराखंड के सभी वरिष्‍ठ नेताओं को दिल्‍ली तलब किया है। कांग्रेस प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्‍यक्ष हरीश रावत, प्रदेश अध्‍यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह आज शाम तक दिल्‍ली पहुंचेंगे।

गोदियाल के मुतबिक कल शुक्रवार को इस मसले पर हाईकमान के साथ बैठक होगी। राहुल गांधी के साथ भी बैठक हो सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने बुधवार को इंटरनेट मीडिया में पोस्ट कर अपनी ही पार्टी को निशाने पर लेते हुए धमकी दे डाली कि इसी तरह का रुख रहा तो वह राजनीति से संन्यास भी ले सकते हैं। इसके बाद से ही कांग्रेस में हलचल मच गई।