September 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • यहाँ अंतिम संस्कार के नाम पर, मुर्दों को कर दिया जाता है गिद्धों के हवाले, यहाँ के रीति-रिवाज हैं एकदम निराले…

यहाँ अंतिम संस्कार के नाम पर, मुर्दों को कर दिया जाता है गिद्धों के हवाले, यहाँ के रीति-रिवाज हैं एकदम निराले…

By on March 17, 2022 0 368 Views

न्यूज़ डेस्क: जब कोई इंसान मर जाता है तो उसकी मौत के बाद का जीवन क्या होता है ? ये प्रश्र आज भी अबूझ बना हुआ है। किसी की मौत के बाद हर धर्म में उस व्यक्ति का अंतिम संस्कार करने को कहा गया है।आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे  बताने जा रहे है। सबसे पहले हम बात कर रहे है फामाडिहाना की। जहां पर मेडागास्कर के लोग ये अनुष्ठान कुछ नास्तिकों के द्वारा किए जाते है जो अपनी नियम औऱ परंपराओं का पालन करते है। हैरान कर देने वाली बात है कि वो मृत शरीर को किसी पुराने पेड़ से बांध देते है ताकि दूसरे लोग भी मौत के लिए हमेशा तैयर रहे।ऐसा इसलिए करते है क्योंकि लोगों के दिल में मृतकों के प्रति सम्मान बना रहे।

पुराने चीनी राजवंश में मृतकों के शरीर को ताबूतों में रखकर किसी उंचे पहाड़ के चोटी से लटका देते थे। यह वे इसलिए करते थे कि उन्हें यह विश्वास था कि जितनी ज्यादा उचांई पर ताबूत को लटकायेंगे , मृत व्यक्ति की आत्मा उतनी ही स्वर्ग से नजदीक होगी। इन ताबूतों को बाद में पुरातत्वविदों द्वारा खोजा गया। अब हम जिस समुदाय़ की बात कर रहे है वहां पर सबसे खतरनाक तरीके से अंतिम संस्कार किया जाता है।जानकारी के लिए बता दें कि हम बात कर रहे है मुंबई में पारसी समुदाय के लोग मृत शरीर को सबसे पहले सफा करते है। फिर उनको ऊचाई वाले स्थान पर खुला रख देते है। ताकि गिद्ध आकर उसको अपना आहार बना ले।फिजी में भारत की सती प्रथा जैसी ही एक अजीब प्रकार की परंपरा थी। जिसमें मृतकों के करीबी रिश्तेदारों को मरना पड़ता है। इसके पीछे यह कारण होता है कि मृतक व्यक्ति को अकेले न रहना पड़े।