September 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री रहे सुरेश आर्य ने थामा भाजपा का दामन, भट्ट ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री रहे सुरेश आर्य ने थामा भाजपा का दामन, भट्ट ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

By on August 26, 2023 0 536 Views

देहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के सानिध्य में उनके आवास पर पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री रहे  सुरेश आर्य ने भाजपा की सदस्यता ली । सुरेश आर्य 1984 से 1989 तक पहली बार उत्तर प्रदेश की खटीमा विधानसभा से  विधायक चुने गए।1996 में दूसरी बार भाजपा के प्रत्याशी रहे तथा कांग्रेस के प्रत्याशी यशपाल आर्य को हराकर दुबारा विधायक चुने गए।

सुरेश आर्य  जी उत्तराखंड की प्रथम अंतरिम सरकार में मंत्री रहे। आर्य जी की धर्मपत्नी श्रीमती बीना आर्य नैनीताल जिला पंचायत की अध्यक्ष भी रही हैं।