October 26, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • युवक को गोलियों से भून उसके भाई को उठा ले गए बदमाश

युवक को गोलियों से भून उसके भाई को उठा ले गए बदमाश

By on September 28, 2021 0 457 Views

फर्रुखाबाद। चिलसरा रोड बाजार को सरेआम सोमवार शाम को रंजिश के चलते एक युवक को गोलियों से भून दिया गया और छोटे भाई को हमलावर अपने साथ ले गए। हमले में पत्नी समेत दो महिलाएं भी घायल हो गईं। मृतक युवक पर आधा दर्जन मुकदमे दर्ज थे।
रकाबगंज कला निवासी शिवा गिहार और उसके परिवार की कुछ लोगों से रंजिश है जिसके चलते सोमवार शाम घर से कुछ दूरी पर सरेआम शातिर बदमाशों ने अनिल यादव के घर के सामने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी। शिवा के गर्दन, सीना और पेट पर गोलियां मारी गई। ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा बाजार बंद हो गया। शिवा की हत्या के बाद हमलावर उसके घर पहुंचे और वहां भी ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें उसकी पत्नी तनू व छोटे भाई की पत्नी रश्मि गोली लग गई जिससे वह घायल हो गईं। इन्हें इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तनू ने बताया कि हमलावर नजदीक ही रहते हैं, वह लोग देवर विक्की को भी उठाकर ले गए हैं। उसने हमलावरों के नाम बताए हैं। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि घायल महिलाओं ने रंजिश में शिवा की हत्या की जानकारी दी है। पुलिस की टीम गायब भाई की तलाश कर रही है।