October 27, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति ने रामनगर महाविद्यालय मे चल रही परीक्षाओं का किया औचक निरीक्षण

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति ने रामनगर महाविद्यालय मे चल रही परीक्षाओं का किया औचक निरीक्षण

By on April 7, 2022 0 167 Views

रामनगर (गिरीश चन्द्र शर्मा)। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के रामनगर अध्ययन केंद्र समन्वयक डॉ किरण कुमार पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि पी एन जी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में आज उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.ओ. पी. एस. नेगी ने महाविद्यालय मे चल रही शीतकालीन सत्र की वार्षिक तथा सेमेस्टर परीक्षाओं का औचक निरीक्षण किया तथा परीक्षाओं के सुचारू संचालन की सराहना की तथा प्राचार्य प्रोफेसर एम.सी. पांडे द्वारा कुलपति को महाविद्यालय में चल रहे उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के केंद्र के तथा परीक्षाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जिस संबंध में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति ने संतोष व्यक्त किया।