September 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • पिंजरे मै गुलदार की जगह फस गया मगरमच्छ।

पिंजरे मै गुलदार की जगह फस गया मगरमच्छ।

By on October 5, 2021 0 446 Views

नानकमत्ता। मगरमच्छ गुलदार के पिंजरे में फंस गया। जानकारी हो कि 26 सितम्बर को बिडौरा निवासी चार वर्षीय लवजीत सिंह को गुलदार उठा ले गया था। बाद में बालक का शव जंगल में बरामद किया गया। घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में है। जिस कारण वन विभाग द्वारा गुलदार को पकड़ने के लिए लगाये गये पिंजरे में गुलदार तो नहीं फंसा अलबत्ता एक विशालकाय मगरमच्छ उसमें कैद हो गया।
ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की थी। जिसके बाद वन विभाग ने ग्राम बिडौरा में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाये है। वन विभाग द्वारा लगाये गये पिंजरों में अभी तक गुलदार तो नहीं फंसा अलबत्ता बीती रात खकरा नदी से निकलकर एक विशालकाय मगरमच्छ पिंजड़े में कैद गया।ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पिंजरे में फंसा देख वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को पिंजरे से निकालकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा।