September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • रुड़की के पास फैक्ट्री में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से 15 कर्मचारी बुरी तरह झुलसे, पुलिस-प्रशासन को सुबह लगी खबर

रुड़की के पास फैक्ट्री में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से 15 कर्मचारी बुरी तरह झुलसे, पुलिस-प्रशासन को सुबह लगी खबर

By on September 21, 2023 0 540 Views

रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की में बुधवार 19 सितंबर देर रात को बड़ा हादसा हो गया. यहां मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में मुड़ियाकी गांव के पास श्री एकन्या (पुराना नाम गायत्री स्टील) फैक्ट्री में बॉयलर में ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में 15 श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए.

बताया जा रहा है कि बॉयलर ब्लास्ट में झुलसे सभी कर्मचारी यूपी के मुजफ्फरनगर, देवरिया और बिजनौर जिले के रहने वाले हैं. आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन ने इस घटना की सूचना पुलिस-प्रशासन को दिए बिना ही घायल कर्मचारियों को मुजफ्फरनगर, मेरठ और दिल्ली के हॉस्पिटलों में भर्ती कराया है.

वहीं सुबह जानकारी मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. बॉयलर ब्लास्ट में घायल हुए मजदूरों की हालत क्या है, इस बारे में अभीतक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. हालांकि इस घटना को पुलिस-प्रशासन से छुपाए रखना फैक्ट्री प्रबंधन पर सवाल खड़े करता है. वैसे पुलिस मामले की जांच कर रही है. हालांकि इस मामले पर अभीतक पुलिस-प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन की तरफ से कोई बयान नहीं है.