Breaking News
  • Home
  • बड़ी खबरें
  • रामनगर में अवैध खनन जोरो पर, आखिर अधिकारी क्यो नही लेते संज्ञान, क्या मिली भगत से चल रहा है अवैध खनन का काला कारोबार

रामनगर में अवैध खनन जोरो पर, आखिर अधिकारी क्यो नही लेते संज्ञान, क्या मिली भगत से चल रहा है अवैध खनन का काला कारोबार

By on September 8, 2021 0 585 Views

रामनगर में अवैध खनन का बड़े जोरो पर चल रहा है। यहां के कालूसिद्ध, चैनपुरी, उदयपुरी और छोई में जमकर खेत खोदे जा रहे हैं। जिससे यहां अवैध खनन जोरो पर है। यहां इस ओर खनन विभाग, वन विभाग, प्रशासन और पुलिस आंखे मूदकर बैठी हुई है। जिससे खनन माफियाओं के हौंसले बुलंद है। यहां तक कि इसको लेकर सोशल मीडिया में चर्चाओं का बाजार गरम है। लेकिन बावजूद इसके संबंधित विभागों पर कोई असर नही पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि कालूसिद्ध पर तो बीजेपी के वरिष्ठ नेता अपने अवैध कब्जे वाले खेत में जमकर जेसीबी मशीन से खनन का खुला खेल खेल रहे हैं। सत्ता दल से जुड़े होने का सीधा फायदा इस नेता को मिल रहा है। जिससे इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है। सूत्र बताते हैं कि इस तरह के खेल में पैसों की भी जमकर बन्दर बांट की जाती है। जिससे कि सम्बंधित विभाग के अधिकारी मौन साधे रहते हैं ।जानकारी तो यह भी है कि कई स्टोन क्रशर भी इस खेल में शामिल हैं। वह अवैध खनन के इस माल को तो आने पौने दामो में खरीद तो ही रहे हैं। साथ ही कुछ स्टोन क्रशर वाले भी अपने परिसर के अंदर के साथ ही लगे क्षेत्रो में भी गड्ढे बना बना कर अवैध खनन कर रहे हैं। जिससे सरकार को राजस्व का चूना लगाया जा रहा है। इस अवैध खनन से कृषि भूमि को खत्म किया जा रहा है। क्योंकि जमीन के सारे पोषक तत्व जमीन के ऊपरी भाग में ही पाए जाते हैं।