October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ ।

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ ।

By on July 4, 2021 0 361 Views

देहरादून-रविवार को राजभवन परिसर मे आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही राज्यपाल श्रीमती बेबीरानी मौर्य ने मंत्रियों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में राज्यपाल ने श्री सतपाल महाराज, डॉ हरक सिंह रावत, श्री बंशीधर भगत, श्री यशपाल आर्य, श्री बिशन सिंह चुफाल, श्री सुबोध उनियाल, श्री अरविंद पाडेय, श्री गणेश जोशी, श्री धन सिंह रावत, श्रीमती रेखा आर्य, और स्वामी यतीश्वरानंद को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश को विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर बनाए रखने के लिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र पर राज्य सरकार काम करेगी। अंतिम छोर पर खङे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है।
कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश ने किया।
इस अवसर पर विधायकगण, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।