- Home
- उत्तराखण्ड
- दो लोगों ने अपना नामांकन वापस लिया
दो लोगों ने अपना नामांकन वापस लिया
रामनगर विधानसभा क्षेत्र से 11 प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव – कांग्रेस के बागी नेता लड़ेंगे चुनाव कांग्रेस से इस्तीफा दिया रामनगर।रामनगर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष यतिन रौतेला और गौरव रावत ने सोमवार को अपना नामांकन वापस ले लिया है।भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने यतिन रौतेला को समझा-बुझाकर बैठा दिया गया है और उन्होंने विधायक प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट को अपना समर्थन दे दिया।वहीं गौरव रावत आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी शिशुपाल सिंह रावत के पुत्र हैं जो आम आदमी पार्टी के रामनगर विधानसभा के प्रत्याशी है।उन्होंने भी अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है।बता दें कि कांग्रेस के बागी नेता व निर्दलीय प्रत्याशी संजय नेगी ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया है।बताया जा रहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनको समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने।उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने उनको टिकट न देकर उनके साथ सही नहीं किया है उन्होंने बताया कि रामनगर की जनता उनके साथ है और उनकी जीत निश्चित होगी।कहा कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इसतीफा दे दिया है और वह निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। एसडीएम गौरव चटवाल ने बताया कि सोमवार को दो लोगों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है उन्होंने बताया कि 11 लोग चुनाव मैदान में रहेंगे।बताया कि रामनगर विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिये गए हैं।उन्होंने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर महेन्द्र सिंह पाल को हाथ का पंजा भाजपा के दिवान सिंह को कमल का फ़ूल बसपा से हैम चंद्र भट्ट को हाथी समाजवादी पार्टी से अब्दुल गफ्फार को साइकिल आम आदमी पार्टी से शिशुपाल सिंह रावत को झाड़ू उत्तराखंड क्रान्ति दल के राकेश चौहान को कुर्सी निर्दलीय उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी-वन ग्राम संघर्ष समिति के गठबंधन प्रत्याशी चिंता राम को कैंची कांग्रेस के बागी व निर्दलीय प्रत्याशी संजय नेगी को गैस का सिलेंडर निर्दलीय जगदीश चंद्र पांडे को टोकरी श्वेता मासिवाल को ईट और मोहसीन खान को अलमारी चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

