October 27, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • कंट्रीवाइड इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक अभिभावक संघ की गोष्ठी का आयोजन।

कंट्रीवाइड इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक अभिभावक संघ की गोष्ठी का आयोजन।

By on March 6, 2023 0 275 Views

हल्दुचौड़। दौलिया स्थित कंट्रीवाइड इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक अभिभावक संघ की गोष्ठी का आयोजन किया गया। कंट्रीवाइड इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा नवनियुक्त स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती शिखा शाह का भी स्वागत किया गया व शिक्षक अभिभावक संघ की गोष्ठी भी की गई।
पी.टी.एम. में सभी अभिभावको ने भी उनका दिल से स्वागत किया व उनके वार्ड की उपलब्धियों के बारे में चर्चा की।
इस दौरान श्रीमती शिखा शाह ने कहा कंट्रीवाइड इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल के रूप में शामिल होने के लिए वो वास्तव में सम्मानित महसूस कर रही है और उन्हें बहुत ही सौभाग्य की अनुभूति हो रही है। उन्होंने उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा का आश्वासन दिया जो छात्रों को जीवन भर शिक्षार्थी और समाज के उत्पादक सदस्य बनने के लिए प्रेरित और सशक्त करती है।
उन्होंने कहा कि वो शिक्षा समाज के मिशन को प्राप्त करने के लिए अपने प्रयासों को करने के लिए अत्यधिक प्रेरित और योग्य कर्मचारियों की सराहना करती है।
इस दौरान विधालय प्रबंधक एन.बी भटृ द्वारा छात्रों के शैक्षिक विकास के साथ साथ उनमें नैतिक मूल्यों का भी समावेश कैसे हो इस पर विस्तार से अभिभावकों के समक्ष अपने विचार रखे और संकल्प लिया कि कंट्रीवाइड इंटरनेशनल स्कूल उत्तम गुणवत्ता की शिक्षा का संप्रेक्षण करेगा और शिक्षा जगत में आदर्श प्रस्तुत क़रेगा।
हर बच्चा एक श्रेष्ठ बालक बालिका हो एक अच्छा बेटा एक अच्छी बेटी हो एक अच्छा नागरिक हो इस निर्माण की प्रक्रिया में विद्यालय प्रबंधन संकल्पित है।
इस उपलक्ष में विद्यालय प्रधानाचार्या शिखा शाह व विद्यालय स्टाफ़ राकेश भट्ट , अंजना ततरारी, पूजा कृष्णा पालीवाल, लक्ष्मी पाटनी, प्रीति जोशी, कमला रौतेला, भावना चंदोला, मनीषा बिरखानी, बबीता राणा, गुंजन चोपड़ा, हेमा भट्ट, व सभी अभिभावक आदि मौजूद थे।