September 11, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • स्वास्थ्य के प्रति सचेत करते हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेनेटाइजर व, मास्क वितरित किये गए

स्वास्थ्य के प्रति सचेत करते हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेनेटाइजर व, मास्क वितरित किये गए

By on August 18, 2021 0 275 Views

कालाढुंगी। (शाकिर हुसैन) शिव विकास संस्था द्वारा कोरोनाकाल को मद्देनजर रखते हुए,जनता को स्वास्थ्य के प्रति सचेत करते हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेनेटाइजर व, मास्क वितरित किये गए। संस्था द्वारा स्वतंत्रता समारोह सामाजिक दूरी का पालन करते हुए झोपड़पट्टी के बच्चों के साथ मनाया गया,बच्चों को स्वास्थ्य व शिक्षा,संस्कृति के प्रति जागरुक किया गया,संस्था की अध्यक्ष मंजू शर्मा ने बताया कि जिन क्षेत्रों में इंटरनेट की सुविधा नही हैं वहाँ शिक्षा आदि की व्यवस्था सोसिसल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए की जाएगी, निरक्षर बच्चों व वयस्क नागरिकों, को साक्षर किया जाएगा, साथ ही योग व आयुर्वेद की शिक्षिका पुष्पा पाठक ने बताया कि,निःशुल्क योग व आयुर्वेद की शिक्षा व दी जायेगी, संस्था की उपाध्यक्ष हेमा सनवाल ने कहाअसहाय व प्रतिभावान छात्रों को सहारा दिया जाएगा, इस कार्यक्रम में,प्रभा बिष्ट,चम्पा पलड़िया, माला बिष्ट, रीना, हंसा उपाध्याय, गीता जोशी, आदि लोगो ने भूमिका निभाई।