राज्यपाल गुरमीत सिंह से सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की मुलाकात, असम रेजिमेंट और सैनिक कल्याण पर हुई चर्चा
नैनीताल। लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से गुरुवार को गुवाहाटी में डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने शिष्टाचार भेंट की।
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच असम रेजिमेंट के गौरवशाली इतिहास, राष्ट्रसेवा में उसके योगदान और सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर सैनिक सम्मान, पूर्व सैनिकों के हितों और राष्ट्रीय सुरक्षा में असम रेजिमेंट की अहम भूमिका को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

