Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • रामनगर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की सख्ती, कोसी बैराज क्षेत्र में चलाया चेकिंग अभियान

रामनगर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की सख्ती, कोसी बैराज क्षेत्र में चलाया चेकिंग अभियान

By on June 10, 2026 0 5 Views

रामनगर। रामनगर में सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोसी बैराज क्षेत्र सहित नगर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने तथा जाम की समस्या पर नियंत्रण पाने के उद्देश्य से चालानी कार्रवाई कर रही है। अभियान के दौरान तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, नंबर प्लेट संबंधी नियमों का उल्लंघन करने तथा अन्य यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा अपने वाहन के सभी दस्तावेज पूर्ण रखें, जिससे दुर्घटनाओं और अनावश्यक कार्रवाई से बचा जा सके।