31 जुलाई को शहीद ऊधम सिंह की शहादत के अवसर पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
31 जुलाई को शहीद ऊधम सिंह की शहादत के अवसर पर रामनगर (नैनीताल) में इंक़लाबी मज़दूर केंद्र ने एक विचार गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी में देवभूमि विकास मंच, परिवर्तनकामी छात्र संगठन और प्रगतिशील महिला एकता केंद्र के कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
गोष्टी में शहीद ऊधम सिंह के जीवन पर बातचीत करते हुए वक्ताओं ने ऊधम सिंह के बारे में दो चीजों पर जोर दिया। एक ऊधम सिंह की साम्राज्यवाद के खिलाफ गहरी नफरत और दूसरा उनका कौमी एकता का संदेश।
जब ऊधम सिंह ने जलियावाला बाग नरसंहार देखा तो उनके दिलो दिमाग में अंग्रेजी साम्रज्यवाद के खिलाफ गहरी नफरत बैठ गयी और वे जीवन भर अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते रहे।
जब अंग्रेजों ने हिंदुस्तान पर हुकूमत करने के लिए हिन्दू और मुस्लिमों के बीच साम्प्रदायिकता को पैदा किया और हिन्दू और मुस्लिम कट्टरपंथी संगठन पैदा किये तो ऊधम सिंह ने कौमी एकता का संदेश देते हुए अपना नाम *राम मोहम्मद सिंह आज़ाद* ही रख लिया।
ऊधम सिंह भारत में भगत सिंह की तरह समाजवादी क्रांति का सपना देखते थे। वे भारत में मज़दूर मेहनतकशों का राज यानी मजदूर राज कायम करना चाहते थे।
अंत में इस संकल्प के साथ कि ऊधम सिंह के सपनों को हम साकार करेंगे, विचार गोष्ठी सम्पन्न हुई।
गोष्ठी में पंकज कुमार, मनमोहन अग्रवाल, चंद्रबल्लभ छिमवाल, भुवन, उवेद उल हक, तुलसी छिमवाल, रवि सिंह, सूरज, गोविंद उपस्थित रहे।

