October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • अपराध
  • 6 वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म करने का मामला आया सामने, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल।

6 वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म करने का मामला आया सामने, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल।

By on August 5, 2021 0 359 Views

जसपुर ।  6 वर्ष की मासूम के साथ छेड़छड़ व दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने बच्ची को पैसों का लालच देकर छत पर ले जा कर  मासूम के साथ दुष्कर्म किया। मासूम  ने इस बात को घर पर बताया। आरोपी रिश्ते का मामा बताया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की माता की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला निवासी एक महिला ने कहा कि गत 3 अगस्त की शाम 5 बजे वह बाजार गई थी और उसकी 6 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी , कि मोहल्ला  निवासी मोहम्मद ताहिर पुत्र अली हसन उसकी पुत्री को दस रुपये का लालच देकर अपने घर ले गया और अपने मकान की छत पर उसके साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म किया। रोती हुई बच्ची जब अपने घर पहुंची तो उसने अपनी मां को घटना के बारे में बताया तो उसके होश उड़ गए । महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मासूम का मेडकल परीक्षण के उपरांत अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी । जिसमें पुलिस ने आरोपी ताहिर हुसैन को उसी के घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।