September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • चार दिसंबर को यूथ कांग्रेस का सचिवालय कूच, बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

चार दिसंबर को यूथ कांग्रेस का सचिवालय कूच, बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

By on November 30, 2024 0 509 Views

कांग्रेस ने एक बार फिर से सरकार को बेरोजगारी के मुद्दों पर घेरने की तैयारी कर ली है। यूथ कांग्रेस ”नौकरी दो नशा नहीं” अभियान की शुरूआत करने जा रही है। इसके तहत यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चार दिसंबर को सचिवालय कूच करने का ऐलान किया है।

यूथ कांग्रेसएक बार फिर से सरकार को घेरने को तैयार है। यूथ कांग्रेस ”नौकरी दो नशा नहीं” अभियान के तहत रोजगार के मुद्दे पर सचिवालय कूच करने जा रही है। चार दिसंबर को यूथ कांग्रेस सचिवालय कूच करेगी। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों मे ये अभियान शुरू किया जाएगा। युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी शिवि चौहान और प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने ये ऐलान किया।

सुमित्तर भुल्लर का कहना है कि बीजेपी के कार्यकाल में युवाओं को नौकरियां नहीं मिल रही हैं। भुल्लर का कहना है कि केंद्र में भी बीजेपी की सरकार है और राज्य में थी लेकिन फिर भी युवा बेरोजगार हैं। एसे में युवा नशे के दलदल में फंस रहे हैं। नशे के जाल में फंसने के कारण आए दिन युवाओं की दुर्घटनाओं में मौत हो रही है।