September 15, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखंड में लोगों को दिया जाएगा डिजिटल राशन कार्ड, जुलाई के अंत में शुरू होगा वितरण…

उत्तराखंड में लोगों को दिया जाएगा डिजिटल राशन कार्ड, जुलाई के अंत में शुरू होगा वितरण…

By on June 17, 2022 0 166 Views

देहरादूनउत्तराखंड सरकार ने राज्य के सभी उपभोक्ताओं को जुलाई माह तक डिजिटल राशन कार्ड देने का निर्णय लिया है. एक सवाल के जवाब में राज्य की खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि इस साल जुलाई के अंत तक सभी उपभोक्ताओं को डिजिटल राशन कार्ड दिए जाएंगे. उन्होंने बताया कि वर्तमान में डिजिटल राशन कार्ड के मुद्रण का कार्य चल रहा है. 30 मई तक सभी जिलों में 13.46 लाख कार्ड प्राप्त हुए, जिनमें से 12.58 लाख व्यक्तियों को इनका वितरण किया जा चुका है. आगामी जुलाई माह तक सभी पात्र व्यक्तियों को डिजिटल राशन कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे.