- Home
- उत्तराखण्ड
- वनग्राम पुछड़ी में भी शिक्षक मण्डल खोलेगा सांयकालीन विद्यालय…
वनग्राम पुछड़ी में भी शिक्षक मण्डल खोलेगा सांयकालीन विद्यालय…
रामनगर। निर्धन बच्चों की पढ़ाई को सुव्यवस्थित बनाये रखने के लिए रचनात्मक शिक्षक मण्डल की मुहिम रंग ला रही है।शिक्षक मण्डल द्वारा शीघ्र ही वन ग्राम पुछड़ी में भी ज्योतिबा फुले सांयकालीन विद्यालय खोला जाएगा।उपरोक्त निर्णय आज वन ग्राम पुछड़ी के निवासियों की वहां हुई बैठक में लिया गया।ग्राम पुछड़ी के मनोनीत ग्राम प्रधान ताहिर के आमंत्रण पर हुई बैठक को सम्बोधित करते हुए रचनात्मक शिक्षक मण्डल के संयोजक नवेन्दु मठपाल ने कहा शिक्षक मण्डल रामनगर कर ग्रामीण क्षेत्रों के निर्धन बच्चों की पढ़ाई को सुचारु बनाने व उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के अपने प्रयाशों के क्रम में पांच ऐसे सांय कालीन विद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों में खोलना चाहता है जहां सामाजिक,आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को पढ़ाया जा सके।उन्होंने कहा अपने देश में आज से 190 पहले ज्योतिबा फुले व उनकी पत्नी सावित्री बाई फुले द्वारा वंचितों व लड़कियों के लिए ऐसे स्कूल खोले गए थे इसलिए इन स्कूलों का नाम उन्ही के नाम पर रखा जा रहा है।पहले चरण में ये स्कूल तीन माह तक उस क्षेत्र के बच्चों को शिक्षित करेंगे,फिर जो बच्चे स्कूल नही जा रहे उनके अभिवावकों से सम्पर्क कर उनका नजदीक के सरकारी स्कूल में बच्चों की योग्यता व क्षमतानुसार प्रवेश कराया जाएगा।बीच बीच में शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे एक्सपर्ट्स को बाहर से भी बुलाया जाएगा।मनोनीत ग्राम प्रधान मो ताहिर ने शिक्षक मण्डल की इस पहल का स्वागत करते हुए क्षेत्रीय जनता की ओर से पूर्ण सहयोग की बात कही।इस मौके पर सैय्यद सरदार हुसैन रिजवी,डॉ मैराज खान, इमामुद्दीन,राकेश कुमार,सौरभ,गजेंद्र,शमीना,अनवरी बेगम,नाजमीन,आसिफ,
हबीब,सेवा राम,बंटी सिंह,जुबेर आलम समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

