October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • पांचवे चरण की वोटिंग और चर्चित उम्मीदवारों के चेहरे, राहुल गांधी से लेकर चिराग पासवान तक

पांचवे चरण की वोटिंग और चर्चित उम्मीदवारों के चेहरे, राहुल गांधी से लेकर चिराग पासवान तक

By on May 19, 2024 0 800 Views

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पांचवें चरण की वोटिग 20 मई को की जानी है। इससे पहले आज चुनाव प्रचार थम चुका है। बता दें कि इस चरण में 8 राज्यों की 49 सीटों के लिए मतदान किया जाएगा। पांचवे चरण में जिन सीटों पर वोटिंग की जानी है, वहां साल 2019 में एवरेज 62.01 फीसदी वोट पड़े थे। सबसे ज्यादा मतदान उस दौरान पश्चिम बंगाल में 80.13 फीसदी हुआ था। वहीं सबसे कम वोटिंग जम्मू कश्मीर में 34.6 फीसदी की गई थी। पांचवे चरण का मतदान पूरा होने के साथ ही कुल 428 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। बता दें कि पांचवे चरण में कई चर्चित चेहरे चुनावी मैदान में हैं, जिनकी साख दाव पर लगी हुई है।

कौन कहां से लड़ रहा चुनाव?

  • केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। राजनाथ सिंह के सामने समाजवादी पार्टी ने रविदास मेहरोत्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि मंत्री रह चुके मेहरोत्रा फिलहाल लखनऊ मध्य विधानसभा सीट से सपा के विधायक हैं।
  • राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने यहां से दिनेश प्रताप सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें कि सोनिया गांधी ने बेटे राहुल गांधी के लिए अपनी सीट को छोड़ दिया है।
  • केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भारतीय जनता पार्टी ने अमेठी से अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं यहां से कांग्रेस पार्टी ने गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले केएल शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है।
  • चिराग पासवान हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ र हे हैं। एनडीए की तरफ से लोजपा (आर) के चिराग पासवान को इस सीट से चुनाव लड़ाया जा रहा है। वहीं राजद ने हाजीपुर से शिवचंद्र राम को अपना उम्मीदवार बनाया है।
  • उमर अब्दुल्ला कश्मीर की बारामुला सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उमर के सामने महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी से फैयाज अहमद चुनावी मैदान में हैं। पिछले चुनाव में इस सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अकबर लोन की जीत हुई थी।
  • इसके अलावा पांचवे चरण में मोदी सरकार के कई मंत्री भी चुनावी मैदान में हैं। मुंबई उत्तर से पीयूष गोयल, मोहनलालगंज से कौशल किशोर, लखनऊ से राजनाथ सिंह, अमेठी से स्मृति ईरानी, फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति, दिंडोरी से डॉ. भारती प्रवीण पवार, कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी, भिवंडी से कपिल पाटिल और बनगांव से शांतनु ठाकुर को भाजपा ने मैदान में उतारा है।