September 14, 2026
Breaking News

पी आर डी जवान भुखमरी की कगार पर।

By on August 24, 2021 0 279 Views

रामनगर में आज ब्लाक कार्यालय के प्रांगण में पी आर डी जवानों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पी आर डी जवान खेम सिह के नेतृत्व में की गई। पी आर डी जवानों का कहना है की पीआरडी जवानों द्वारा कोविड ड्यूटी में उनकी अहम भूमिका रही है। इससे पहले उन्होने कुंभ ड्यूटी में योगदान दिया । इसका परिणाम जवानों को 15 अगस्त आजादी के अवसर पर पद से हटा दिया गया । आज पीआरडी जवान नौकरी से हटाने के बाद भुखमरी के कगार पर खड़े है । इस बेरोजगारी व अचानक ड्यूटी से हटाए जाने के कारण जवानों में रोष है। जवानों ने आगे की रणनीति तैयार कर आंदोलन की योजना तैयार की । साथ ही कोरोना संक्रमित कुंभ ड्यूटी उपरान्त शहीद हुए पी आर डी जवान कान सिंह की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।