October 26, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया

By on September 16, 2022 0 211 Views

कालाढूंगी।उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर कालाढूंगी विधानसभा के बैलपड़ाव क्षेत्र में बंदरजुड़ा गुरुद्वारा साहिब में क्षेत्र के सिख युवाओं द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 40 युवाओं ने रक्तदान किया। इस रक्तदान शिविर मे युवाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उज्जवल जीवन की कामना की।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास भगत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उज्जवल जीवन की कामना कर उनके उत्तम स्वास्थ्य हेतु कामना की और कहा की पुष्कर धामी प्रदेश के विकास मे जुटे है और उत्तराखंड का भविष्य योग्य हाथो मे है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने गुरुद्वारा साहिब में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के उज्जवल जीवन की कामना की।इस अवसर पर भगवान तिवारी ,कृपाल सिंह ,गौरव जोशी ,डूंगर मेहरा ,हरदेव सिंह , रघुराज बोहरा , तरसेन सिंह ,अजय कम्बोज ,शिवम् पाण्डेय ,गुरमेल सिंह ,ललित मोहन , नरेन्द्र कठायत ,हरविंदर सिंह , संदीप सोलंकी ,गौरव गुडवंत समेत युवाओं उपस्थित रहे।