November 15, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • पिथौरागढ़ का खूनी गांव अब कहलाएगा देवीग्राम, ग्रामीणों की मांग पर लिया निर्णय, अधिसूचना जारी

पिथौरागढ़ का खूनी गांव अब कहलाएगा देवीग्राम, ग्रामीणों की मांग पर लिया निर्णय, अधिसूचना जारी

By on August 20, 2025 0 145 Views

देहरादून: शासन ने पिथौरागढ़ जिले के खूनी गांव का नाम बदलकर देवीग्राम कर दिया है। ग्रामीणों की मांग पर सरकार ने यह निर्णय लिया। राजस्व विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अपर सचिव राजस्व डॉ. आनंद श्रीवास्तव ने जारी अधिसूचना के मुताबिक, नाम परिवर्तन की प्रक्रिया गृह मंत्रालय और और विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्रालय के माध्यम से पूरी हुई।

शासन ने इन दोनों मंत्रालयों से गांव के नाम बदलने के संबंध में प्रस्ताव भेजकर स्वीकृति मांगी थी। दोनों मंत्रालय से सहमति मिलने के बाद राज्यपाल की स्वीकृति से विभाग ने गांव का नाम देवीग्राम करने की अधिसूचना जारी कर दी। अब गांव के संबंध सभी शासकीय प्रक्रिया नए नाम से ही संपन्न होगी।