Breaking News

तेंदुए ने महिला व पुरुष पर किया हमला

By on April 17, 2022 0 274 Views

कालाढूंगी।शनिवार की देर रात चकलुवा रामलीला मैदान के पास तेंदुआ ने महिला व बाइक सवार पर हमला कर घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार रामनगर वन प्रभाग के गदगदीया रेंज से सटे ग्रामीण इलाके में शनिवार को देर शाम को जगतार सिंह के यहां नेपाली महिला मजूदर लक्ष्मी पर रामलीला मैदान चकलुवा के पास तेंदुआ ने हमला कर दिया। साथ में अन्य मजदूरों ने हल्ला कर तेंदुआ को भगाया, महिला को उपचार के लिए चकलुवा क्लेनिक ले जाया गया। भी दूसरी घटना में कुछ देर बाद नंदन सिंह निवासी ग्राम विजयपुर चकलुवा अपनी बाइक में भतीजों के साथ सब्जी लेने चकलुवा बाजार जा रहे थे तभी घात लगाये तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया, जिससे।युवक की
बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी। गुलदार ने नंदन सिंह के बाये पैर में पंजा मार कर घायल कर दिया। मौके पर हल्ला होने गुलदार भाग गया। ग्रामीणों द्वारा घायल को सीएचसी कालाढूंगी ले जाया गया। जहां घायल का उपचार के बाद छुट्टी दे दि गयी। क्षेत्र पंचायत सदस्य तारा चंद्र ने वन विभाग को सूचना दी। वही कहा ग्रामीणों को लगातार तेंदुए के हमले का डर सताने लगा है। गुलदार के हमले से स्कूल व कालेज के बच्चों व पालतू मवेशियों की सुरक्षा को खतरा उत्पन हो गया है। वही वन क्षेत्र अधिकारी प्रदीप असगोला ने बताया कि वनकर्मियों की गश्त बढ़ा दी गयी है घायलों को उचित मुआवजा दिया जायेगा।