October 26, 2026
Breaking News

सगाई के दिन फौजी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

By on November 19, 2021 0 330 Views

जसपुर में सगाई के दिन एक फौजी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे परिजनों में कोहराम मच गया है। फौजी पठानकोट पंजाब में तैनात था।
ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का रिश्ता सात साल पहले ठाकुरद्वारा के गांव टांडा निवासी नकुल से तय हुआ था। रिश्ते के बाद नकुल की सेना में नौकरी लग गई।वह पठानकोट पंजाब में तैनात था। छुट्टी पर घर आये फौजी की गुरुवार को सगाई थी। दोनों परिवारों में सगाई की तैयारियां चल रहीं थीं। बुधवार रात तीन बजे तक नकुल अपनी सगाई की तैयारियां करता रहा। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह पांच बजे परिजनों ने सगाई का कुछ सामान लाने के लिए नकुल के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा न खुलने पर खिड़की से झांककर देखा नकुल फंदे में लटका था। परिजनों की चीख-पुकार पर घर में मौजूद मेहमानों एवं पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर फौजी को नीचे उतारा। उधर, युवती के परिजनों को भी घटना की खबर मिली तो वहां भी कोहराम मच गया। युवती के गांव के प्रधान जाहिद हुसैन ने बताया कि युवती के परिजन सगाई का सामान लेकर जाने की तैयारी में जुटे थे। इसी समय यह दुखद सूचना प्राप्त हो गई। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।