September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • पत्नी बनाती रही वीडियो, पति करता रहा नाबालिग की इज्ज़त तार – तार, जानिए कैसे हुआ खुलासा ?

पत्नी बनाती रही वीडियो, पति करता रहा नाबालिग की इज्ज़त तार – तार, जानिए कैसे हुआ खुलासा ?

By on July 17, 2022 0 337 Views

लखनऊ: उत्तरप्रदेश से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यूपी के बदायूं जिले में के व्यक्ति ने नाबालिग से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी पत्नी इसका वीडियो बनाती रही । मिली जानकारी के अनुसार आरोप है कि जब आरोपी दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था। इस दौरान वहां मौजूद उसकी पत्नी मोबाइल से वीडियो बना रही थी। इतना ही नहीं इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। सूत्रों ने बताया कि पीड़ित लड़की की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद तहकीकात करते हुए आरोपी पति-पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया की दोनों आरोपी दंपत्ति को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही इनके खिलाफ रेप, POCSO और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पत्नी मोबाइल कर रही थी वीडियो रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार, किशोरी ने अपनी शिकायत में कहा है कि 12 जुलाई को गांव के रहने वाले व्यक्ति ने उसे अपने घर बुलाया और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने कहा कि जब आरोपी घिनौने कृत्य को अंजाम दे रहा था, उसी समय आरोपी की पत्नी मोबाइल फोन लेकर वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

किशोरी ने शिकायत में कहा कि आरोपी दंपत्ति ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को कुछ भी बताया तो वह वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर देंगे। इसके बाद नाबालिग के परिवार वालों को घटना की जानकारी तब हुई, जब आरोपी की पत्नी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पीड़िता के परिजन ने पुलिस के पास जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।