October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • 200 वाइस चांसलरों और शिक्षाविदों ने राहुल गांधी के खिलाफ लिखी खुली चिट्ठी, कानूनी कार्रवाई की मांग

200 वाइस चांसलरों और शिक्षाविदों ने राहुल गांधी के खिलाफ लिखी खुली चिट्ठी, कानूनी कार्रवाई की मांग

By on May 7, 2024 0 740 Views

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के तहत मंगलवार को होने जा रहे तीसरे चरण के मतदान से पहले देशभर की कई यूनिवर्सिटीज के वाइस चांसलर्स और शिक्षाविदों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ खुली चिट्ठी लिखी है.

इस चिट्ठी में राहुल गांधी के एक बयान को लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है. ये चिट्ठी देशभर की लगभग 200 यूनिवर्सिटीज के वाइस चांसलर्स और शिक्षाविदों ने लिखी है. इस चिट्ठी में राहुल गांधी के आरोपों की निंदा की गई है.

इस पत्र में कहा गया है कि एक ट्वीट से ये हमारे संज्ञान में आया है कि यूनिवर्सिटीज के वाइस चांसलर्स की नियुक्ति कुछ संगठनों से संबंधों के आधार पर की जाती है ना कि योग्यता के आधार पर. इससे वाइंस चांसलर्स की नियुक्ति पर सवाल खड़े किए गए हैं. हम इस तरह के दावों को सिरे से खारिज करते हैं.