- Home
- उत्तराखण्ड
- आयकर अधिकारी राहुल कुमार को उनके स्थानान्तरण पर रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा दी गई विदाई ।
आयकर अधिकारी राहुल कुमार को उनके स्थानान्तरण पर रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा दी गई विदाई ।
रामनगर में तैनात आयकर अधिकारी राहुल कुमार को उनके स्थानान्तरण पर रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा भव्यनिय विदाई दी गयी और बार द्वारा धन्यवाद प्रेषित किया गया।
आयकर अधिकारी श्री राहुल कुमार जी द्वारा तीन वर्षों के कार्यकाल मे रामनगर में कई आयकर दाताओ की संख्या को बढ़ाया गई साथ ही आयकर के संबंध में विभिन्न सिविर व सेमिनारों का आयोजन किया और साथ ही आयकर दिवस के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रमो का आयोजन किया। गणतंत्र दिवस, अमृत महोत्सव जैसे कार्यक्रमों के साथ आयकर अधिकारी द्वारा विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से रामनगर क्षेत्र में अविश्वसनीय कार्य किये गए जिसमें पर्यावरण के क्षेत्र में वृक्षारोपण भी शामिल है।
उनके द्वारा किये गए इन कार्यो के लिए व स्थानांतरण पर रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा पुनः बधाई दी गयी व रामनगर टैक्स बार एसो० की और से स्मृति चिन्ह, बार की डायरी व उनके द्वारा किये गए श्रेष्ठ कार्यो के लिये बार का स्मृति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। बैठक की अध्यक्षता रामनगर टैक्स बार के अध्यक्ष- पूरन चंद्र पाण्डे व संचालन रामनगर टैक्स बार के सचिव- मों फ़िरोज़ अंसारी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में गुलरेज़ रज़ा, भोपाल सिंह रावत, मनु अग्रवाल, नावेद सैफ़ी सहित बार के कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

