September 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • पूर्व सीएम हरीश रावत बोले- भाजपा ने सौ-सौ करोड़ रुपये में खरीदे विधायक

पूर्व सीएम हरीश रावत बोले- भाजपा ने सौ-सौ करोड़ रुपये में खरीदे विधायक

By on June 30, 2022 0 249 Views

देहरादून: महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम और विधायकों के बागी होने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने विधायकों को सौ-सौ करोड़ रुपये में खरीदा है। महाराष्ट्र से ही ऐसी खबरें आ रही हैं, जो भारतीय राजनीति को शर्मसार करने वाली हैं। मीडिया को दिए एक बयान में पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा इनकम टैक्स, सीबीआई और ईडी जैसे सांविधानिक संस्थाओं के बल पर विपक्षी नेताओं को धमकाने का काम कर रही है। भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है। देश उसके इस कुचक्र को समझ रहा है।

 

सब समझ रहे हैं कि महारष्ट्र का राजनीतिक घटनाक्रम किसके इशारे पर अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ एजेंटों ने महाराष्ट्र में उद्धव सरकार को गिराने के लिए कुचक्र रचा। आने वाले दिनों में उनका भी पर्दाफाश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वहां कांग्रेस गठबंधन के साथ खड़ी है।