October 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • क्यों गुस्साये नेताजी ? एक्सीडेंट मे मृतक के साथी बुजुर्ग की सरेआम कर दी चप्पलों से पिटाई, देखें शर्मनाक, Viral Video

क्यों गुस्साये नेताजी ? एक्सीडेंट मे मृतक के साथी बुजुर्ग की सरेआम कर दी चप्पलों से पिटाई, देखें शर्मनाक, Viral Video

By on September 20, 2023 0 567 Views

अनूपपुर: मध्य प्रदेश में लगता है सत्ता का नशा अब नेताओं के सिर पर चढ़ गया है। हमेशा चाल, चरित्र और चेहरा की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने अपने ही नेताओं को अनुशासित नहीं रख पा रही है। सीधी में आदिवासी के साथ हुए पेशाब कांड को लेकर पार्टी पूरे प्रदेश में अभी डैमेज कंट्रोल कर ही रही थी कि फिर से मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। प्रदेश के अनूपपुर के ग्राम जमुडी में पार्टी के एक नेता फिर से आउट ऑफ कंट्रोल हो गए। अपना आपा खो चुके नेताजी ने मृतक के साथी को चप्पलों से जमकर पीटा।

बुजुर्ग आदिवासी को युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ने खुलेआम चप्पल से जमकर पिटाई कर दी। दरअसल, अनूपपुर की ओर से बाइक चालक बरनू सिंह गोंड अपने एक परिचित 60 वर्षीय भोमा सिंह के साथ आ रहा था, तभी अनूपपुर कोतवाली से 8 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत जमुडी के पास मुर्गी लोडकर कर आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग भोमा सिंह के सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

पिटाई का वीडियो आया सामने

हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए, तभी मौके पर बीजेपी ग्रामीण युवा मंडल जमुडी के अध्यक्ष जय गणेश दीक्षित पहुंचे, जहां वे मृतक के साथी बरनू सिंह गोंड से मृतक की जानकारी ली। हालांकि, वो सदमे में कुछ नहीं बता पाया, जिससे गुस्साए बीजेपी नेता ने सरेआम उसे चप्पल से पीटना शुरू कर दिया, जिसका वीडियो सामने आया है। इस पूरे मामले पर अनूपपुर के बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष रविंद राठौर का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में आया है और कार्रवाई निश्चित होगी।

साभार India TV