October 25, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • उत्तराखंड में सूख चुके हैंडपंपों की होगी गिनती, स्प्रिंग शेड की होगी पहचान, अपर मुख्य सचिव ने दिये निर्देश

उत्तराखंड में सूख चुके हैंडपंपों की होगी गिनती, स्प्रिंग शेड की होगी पहचान, अपर मुख्य सचिव ने दिये निर्देश

By on September 11, 2024 0 475 Views

देहरादून: सोमवार को अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में स्प्रिंग एंड रिवर रिजूविनेशन प्राधिकरण की जनपद और अंतर विभागीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. इस बैठक में उन्होंने सभी विभागों को सारा के तहत चलने वाली योजनाओं को गंभीरता से लिए जाने के निर्देश दिए. उन्होंने अगले 15 दिनों के भीतर जिले में लंबित कार्यों का परीक्षण करवा कर रिपोर्ट शासन को भेजने के लिए कहा. साथ ही जो कार्य धरातल में पूरे हो चुके हैं उनके आउटकम आंकड़ों सहित पेश करने के निर्देश दिये.

अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा प्रदेश के भीतर बंद पड़े हैंड पंपों को पुनः रिचार्ज करने की दिशा में भी काम किया जाये. इसके लिए कार्य योजना बनाकर धरातल पर उतारी जाए. इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कहा प्रदेश में पिछले साल तक पूरी तरह से सूख चुके हैंडपंपों की गिनती भी की जाए. अपर मुख्य सचिव ने बैठक में कहा कि क्रिटिकल जल स्रोतों के उपचार के लिए वैज्ञानिक विधि से स्प्रिंग शेड और रिचार्ज क्षेत्र की पहचान और सीमांकन करें.

अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने जल संरक्षण के साथ ही जल गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए हैं. अपर मुख्य सचिव ने कहा पेयजल निगम, जल संस्थान ,सिंचाई और लघु सिंचाई विभाग की ओर से चिन्हित किए गए कार्यों में आपसी तालमेल के साथ तेजी लाई जाए. इस दौरान बैठक में बताया गया पेयजल निगम की ओर से राज्य में कुल 78 और जल संस्थान द्वारा राज्य के कुल 415 क्रिटिकल जल स्रोत चिन्हित किए गए हैं. जिन पर विभिन्न स्तरों पर कार्य चल रहा है.