October 24, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • टीटीई ने चलती ट्रेन से दे दिया सेना के जवान को धक्का, काटना पड़ा एक पैर, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, रेलवे ने शुरू की जांच

टीटीई ने चलती ट्रेन से दे दिया सेना के जवान को धक्का, काटना पड़ा एक पैर, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, रेलवे ने शुरू की जांच

By on November 19, 2022 0 309 Views

बरेली: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बरेली जंक्शन (Bareilly Junction) पर डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी (Dibrugarh-New Delhi Rajdhani Express) से एक टीटीई (TTE) ने कथित तौर पर सेना के जवान (Army Man) को धक्का दे दिया। इस वारदात में जवान का एक पैर कट गया है। पुलिस का कहना है कि टीटीई के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

सेना की राजपूत रेजीमेंट में जवान हैं सोनू

घटना बरेली जंक्शन रेलवे स्टेशन की है। मूलरूप से बलिया जिले के रहने वाले सोनू (25) सेना की राजपूत रेजीमेंट के जवान हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती जयपुर में हैं। जानकारी के मुताबिक वह डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी से दिल्ली जा रहे थे। उनके अन्य साथी भी ट्रेन में सवार थे। इसी दौरान कथित तौर पर टिकट को लेकर सेना के जवान सोनू और टीटीई उपेंद्र बोरो में कहासुनी हो गई।

 

 

धक्का देने पर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरा जवान

इसी दौरान ट्रेन स्टेशन से चल दी। आरोप है कि तभी टीटीई बोरो ने सोनू को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। धक्का लगने के बाद सोनू ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गए। इसके बाद उनका एक पैर कट गया। यह देख मौके पर हड़कंप मच गया। सोनू के साथियों ने टीटीई को पकड़ लिया और जमकर पिटाई लगाई, लेकिन मौका देखकर वह भाग निकला। सूचना पर रेलवे सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंच गए। सोनू को तत्काल सेना अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरों को उनका एक पैर काटना पड़ा है। धक्का मारने वाला टीटीई फरार है। घटना की सूचना मिलते ही सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल विजय तंवर और एमसीओ लेफ्टिनेंट कर्नल अजय भी मौके पर पहुंच गए।

 

 

 

 

पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, रेलवे ने जांच शुरू की

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद डिवीजन के वरिष्ठ वित्त प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया है कि हम सीसीटीवी फुटेज देख रहे हैं। उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि टीटीई उपेंद्र बोरो और सोनू के बीच टिकट को लेकर कहासुनी हुई। गुस्से में बोरो ने कथित तौर पर सेना के जवान को धक्का दे दिया। बरेली के राजकीय रेलवे पुलिस स्टेशन अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया है कि टीटीई बोरो के खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल वह फरार है। उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।