Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश पर एक शातिर अपराधी को 6 माह के लिये जिला बदर करने की कार्यवाही की

पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश पर एक शातिर अपराधी को 6 माह के लिये जिला बदर करने की कार्यवाही की

By on January 5, 2022 0 326 Views

रामनगर।कोतवाली पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश पर एक शातिर अपराधी को 6 माह के लिये जिला बदर करने की कार्यवाही की है।मोहल्ला खताड़ी चौकी इंचार्ज प्रीति ने बताया कि रेलवे पड़ाव निवासी अनीस अहमद पुत्र मो हनीफ़ जिसके खिलाफ कोतवाली में गोकसी, आम्स, मारपीट सहित विभिन्न अपराधो से सम्बंधित 7 मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी के जिला बदर कराने के लिए उसके ख़िलाफ़ धारा 3/4 गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी हैं। उन्होने बताया कि शातिर अपराधी को जिलाधिकारी के आदेश के तहत सोमवार को प्रचार- प्रसार करते हुए डुगडुगी बजाकर जिले की सीमा हल्दुआ बेरियर से जनपद ऊधमसिंहनगर की सीमा ले जाकर 6 माह के लिये जिला बदर करने की कार्यवाही की गई है।